स्कार्पियो ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत,, तेज स्पीड से दौड़ रही स्कार्पियो ने मारी बाइक को टक्कर
Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
मडियादो — मडियादो नवीन थाना भवन के आगे टेडी नीम के पास स्कार्पियो वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वही स्कार्पियो चालक घटना स्थल से भाग खड़ा हुआ लेकिन मौके से निकल रहे लोगो द्वार टक्कर मारकर भाग रहे वाहन का पीछा किया गया जिसे गैसाबाद थाना क्षेत्र के उदयपुरा और सकोर के बीच पकड़ लिया गया। वही घटना की सूचना वायरल होने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वही पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो व्यक्तियों को 100 डायल की मदद से हटा अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक द्वारा दोनो को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक बल्लू चौदह उम्र 40 वर्ष निवासी मडियादो और अनिल दुबे उम्र 36 वर्ष निवासी वर्धा कियोस्क बैंक का संचालन करते थे जो बैंक के काम से हटा गए थे और वापस लौटते समय यह घटना हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई। अनिल दुबे कियोस्क बैंक संचालन के अलावा नईदुनिया में संवाददाता का कार्य भी करते थे। थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया की दोनो मृतक का पी एम कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया है।
*अंधे मोड़ पर आए दिन होते है हादसे* – बता दे उक्त घटना स्थल पर प्रतिमाह वाहन टक्कर की घटना सामने आती है। उक्त स्थल पर अंधा मोड़ है।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद