जिले भर में रही जश्ने ईदमीलादुन्नवी की धूम
हिण्डोरिया:- पूरे विश्व में अमन शांति के मसीहा, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कि यौमे पैदाइश के मौके पर मनाया जाने वाला जश्ने ईदमीलादुन्नवी पर्व नगर मे 28 सितंबर 2023 दिन बृहस्पतिवार को बडे़ अजीमुश्शान ओ शौकत के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर के प्रमुख मार्गों पर गाजे- बाजे डीजे ,सीनरी, झण्डा बैनरो इत्यादि के साथ विशाल जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। एवं यादगार दीनी जलसे का आयोजन भी किया गया।
सबसे पहले सुबह 8 बजे स्थानीय जामा मस्जिद मे पीरो मुर्शिद हाजी कमालुद्दीन खान साहब (कमाल मियां) सल्लाह ताआला के दस्ते मुबारिक से परचम कुसाई की रस्म अदा की गई। इसके के बाद नगर के तयशुदा प्रमुख मार्गों पर आतिशबाजी, गाजे-बाजे, डीजे, दीनी सीनरी ,झंडा ,बैनर ,चलित नातख्वार पार्टी, एवं वाहनों इत्यादि के साथ एक विशाल जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस समापन पर स्थानीय पठानी मोहल्ला वार्ड नंबर 8 मदार चिल्ला मे एक मजहबी व दीनी जलसे का आयोजन किया गया। इस मौके पर जलसा के जेरे सदर व पीरो मुर्शिद हाजी जनाब कमाल मिंयां खान साहब एवं नगर के सभी हाजी हजरात का जश्न ईदमीलादुन्नवी इंतजामियां कमेटी के सदर नजीर खान एवं कमेटी ने इस्तकबाल किया। साथ ही मुस्लिम समाज के शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों, सीनरी बनाने वाले कलाकारों को भी मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाजी कमाल मियां ने सभी धर्म समुदाय के लोगों से आपस मे मिलजुल कर रहने की दुआ की। उन्होनें अनेक हिन्दी दोहा सुनाकर उपस्थित लोगों को समझाया। अंत मे सलातो सलाम के बाद सारे आलमे इंसानियत, अपनी बस्ती, अपने मुल्क के हक मे अमन, शांति, सदभाव, एकता भाईचारा, खुशहाली एवं सभी की कामयाबी की दुआ मांगी। इसके पूर्व जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफिज जनाब हुसामुददीन कादरी की शानदार तिलावत के साथ मीलादे पाक का आगाज किया गया। नूरी फरीदी मस्जिद के पेश ईमाम जनाब हाफिज इरफान रजा साहब ने हुजूरे पाक की सूरत एवं सीरत पर रोशनी डालते हुए उनके द्वारा मुल्क अरब में सबसे पहले नवजात बच्चियों एवं महिलाओं के हक्क ओ हुकूक के लिए किये गए संघर्ष पर रोशनी डाली। इस मौके पर सभी उपस्थित मुस्लिम भाईयों को संकल्प समाज सेवी संस्था के आह्वाहन पर बाल विवाह रोकने की शपथ सुजात खान व्दारा दिलाई गई। जलसे का सफल संचालन जुल्फकार अली भुटटो चौहान ने किया। सभी का आभार का आभार प्रदर्शन सदर नजीर खान, शादिक कुरैशी, कलीम मासाब इत्यादि व्दारा किया गया। जुलूस एवं जलसा कार्यक्रम में हटा से प्रदीप खटीक, नगर से नपा अध्यक्ष ठा. हेमेन्द्र सिंह,डीपी चौरसिया, सुधांशु चौबे, एडवोकेट संजय साहू, रामेश्वर ठेकेदार, पार्षद अन्नू राजपूत ,करन सिंह बाबा, भूपेंद्र बौद्ध ,कालूराम अहिरवार पार्षद, लक्ष्मण पटेल पार्षद एवं नपा उपा ध्यक्ष प्रतिनिधि ,अल्केश नामदेव, नारायण सिंह ऑडिटर ,महेंद्र सिंह, हल्के भैया ठाकुर ,मुन्नालाल साहू, प्रिंस साहू, मनोहर साहू, नायब तहसीलदार श्री चतुर्वेदी, संदीप बौध्द, टीआई महेंद्र सिंह जगेत, आर आई आसाराम पटेल सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक एवं मुस्लिम समाज के महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग मौजूद रहे। पूरे पर्व के दौरान नपा, बिजली विभाग एवं पुलिस की व्यवस्था चाकचौबंद की रही।












