दमोह।एमपी
जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटरी ग्राम के समीप एक वृद्ध आदमी का शव सुनार नदी में मिला हैं, शव की पहचान होने के बाद पता चला है की उक्त व्यक्ति कालूराम पटेल उम्र 78 वर्ष निवासी फुटेरा बीते तीन दिन से लापता था एवम शारीरिक एवं मानसिक रूप से बीमार था।
' '
परिजनों ने फुटेरा चौकी में गुम इंसान की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी मामले की जानकारी हटा थाना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई कर रही है।












