दमोह एमपी

चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही अचार संहिता लागू हो चुकी है, जिसके साथ ही अब पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ चुका है। चुनावों के दौरान कहीं गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन अलर्ट है जगह जगह वाहन चेकिग की जा रही है, अवैध शराब , अवैध हथियार रुपए आदी पर नजर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रखी जा रही है। जहां अवैध मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है पुलिस वहां भी दविश देकर कारवाई कर रही है।

मंगलवार देर रात जिला पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सन्दीप मिश्रा, एसडीओपी हटा नीतेश पटेल के सतत निर्देश और मार्गदर्शन में मड़ियादो थाना प्रभारी ब्रजेंश पांडे और पुलिस टीम ने  थाना क्षेत्र के मदनटोर के बंजारा टोले में बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 65 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने एक आरोपी नोला बंजारा को अवैध रूप से कच्ची शराब,सामग्री के साथ पकड़कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की है। इसके अलावा भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने वाला महुआ लहान नष्ट किया।
कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे,प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी,महिला आरक्षक संजना सोलंकी,आर अजय पटेल, आर दीपेंद्र कुर्मी, प्रधान आर सन्दीप महोबिया,आदि की सराहनीय भूमिका रही।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!