ग्रामीण मोम बत्ती जलाकर सामुहिक शपथ ले रहे

सुजात खान (दमोह।एमपी)
हिण्डोरिया:- जिला दमोह के पटेरा, दमोह, हटा ब्लॉक के 150 ग्रामों मे कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की मदद से संचालित संकल्प समाजसेवी संस्था दमोह के कार्यकर्ताओं द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत बनाने व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। बाल हितैषी गांव एवं पंचायत बनाने ग्राम सभा मे प्रस्ताव पारित किये जा रहे हैं।

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

इस सम्बंध मे जिला परियोजना समन्वयक देवेन्द्र दुबे, काउंसलर शिवम सोनी, कार्यकर्ता सुजात खान ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संस्था के कार्य क्षेत्र के मिडिल एवं हाई स्कूलों में कार्यकर्ताओं द्वारा शालेय परिवार के सहयोग से इनामी रंगोली, चित्रकला एवं साइकिल दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बाल विवाह मुक्ति का संदेश देते हुए बडे़ पैमाने पर गांव गांव मे बच्चों, पालको, अभिभावकों, शिक्षकों को शपथ दिलाई जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण महिला-पुरुषों की इस विषय पर विस्तृत समझ बनाकर उन्हे सामुहिक मोमबत्ती शपथ भी दिलाई जा रही है ! वहीं बच्चों के बाल अधिकार एवं संरक्षण को लेकर गांव गांव में समझाते हुये संम्पूर्ण गांव एवं पंचायत को बाल विवाह मुक्त एवं बाल हितैषी बनाने ग्राम सभा मे प्रस्ताव भी पारित किये जा रहे है। कार्यकर्ता सुजात खान ने बताया कि इसी अभियान के तहत ग्राम पंचायत कादीपुर, लुहर्रा मे उक्त कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके है। श्री दुबे ने बताया कि आगामी 18- 30 अक्टूबर 2023 तक पंचायत स्तरीय बाल सरंक्षण समितियों के सदस्यों का प्रशिक्षण एवं सुरक्षित स्पर्श को लेकर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। संस्था ने सभी नागरिकों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचने की अपील की है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!