दमोह।एमपी
हिण्डोरिया:- स्थानीय नूरी फरीदी खानकाह शरीफ मे शुक्रवार की रात्रि में बाद नमाज इशां जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी के गठन को लेकर नगर के मुस्लिम भाईयों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे बडी़ संख्या में मुस्लिम समाज के अनेक पूर्व सदर, पार्षद, एवं जबाबदार भाईयों ने भाग लिया।
बैठक मे सबसे पहले सर्व सहमति एवं सुझावों से इंतजामियां कमेटी की नियमावली बनाई गई। इसके बाद मध्यप्रदेश एकता परिषद के पूर्व प्रदेश समन्वयक सुजात खान के प्रस्ताव एवं पूर्व पार्षद तैय्युब अली एवं उपस्थित सभी मुस्लिम भाईयों की आपसी रजामंदी पर पूर्व सदर एवं रिटायर्ड आरआई जनाब हाजी नबाब खान को हिण्डोरिया जामा मस्जिद का सदर बनाया गया। एवं उन्हें शीध्र विधिवत कमेटी निर्माण की जबाबदारी भी सौपी। हाजी नबाब खान साहब अब पूर्व सदर जनाब रफीक खान की जगह जामा मस्जिद के नियमानुसार 03 वर्ष के लिये सदर होंंगे। इस मौके पर नवनिर्वाचित सदर ने सभी मुस्लिम भाईयों का शुक्रिया अदा किया। जनाब हाजी नबाब खान के सदर बनने पर नगर के सभी मुस्लिम भाईयों ने उन्हे बडी़ तादाद में मुबारकबाद दी।













