अवैध उत्खनन पर नहीं अंकुश धरती को कर रहे छलनी 
दमोह एमपी मडिय़ादो- जनपद पंचायत हटा के अतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों में जम कर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। एक प्लान के तहत अनेक ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत निर्माण कार्य जारी है जिनमें उन कार्यो में निर्माण एजेंसी का रूझान ज्यादा है जिसमें जम कर कमाई की जा सकती है। प्री प्लान के तहत पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य पत्थर से कराएं जा रहे है । मामला मडिय़ादो ग्राम पंचायत का है यहां नाला में घाट निर्माण के दौरान एक एक माह से जीवन दायनी नालों में अवैध खनन जारी है, शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन है। यहां धनुषधारी सरकार मंदिर के पीछे निर्माण हो रहे नाले के घाट में जम कर प्राकृति से खिलवाड़ कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कुछ ही दूरी पर पठाघाट कुडिय़ा के ऊपर दर्जनों मजदूर चट्टानों को तोड़ कर ट्रेक्टर ट्रालियों में लोड कर निर्माण स्थल तक पहुंचा रहे है जिसमें सैकड़ो ट्राली पत्थर खप चुके है और अभी खनन और दोहन जारी है। इस अवैध उत्खनन से ग्रामीणों में नाराजगी है बाबजूद ठेकेदार अपने राजनीतिक संरक्षण के चलते अपने मकशद को अंजाम तक पहुंचाने हर विरोध का सामना करने तैयार है।
टीम भेजते हैं-आपके द्वारा जानकारी मिली है में इसे दिखवाता हूं अवैध खनन पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
रोहित सिंह राजपूत प्रभारी तहसीलदार हटा














