सुजात खान दमोह,एमपी
हिण्डोरिया:- स्थानीय खानदानी चुड़ैलाबंशी मैदान पर नव वर्ष के उपलक्ष्य मे 12 वर्ष उम्र तक के 3-3 बच्चों की टीम के मध्य आयोजित वालीवाल मैंच का नुमाइशी मैंच किंग क्लब ने एकता क्लब को 2-1 हराकर जीत लिया।
उक्त प्रदर्शन वालीवाल मैंच मैंच मे 15-15 अंको के तीन सेट खेले गये। मैंच मे पहला सेट एकता क्लब ने जीता। इसके बाद किंग क्लब ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये लगातार दो सेट जीत लिये।
मैंच समापन पर समाजसेवी मुबारक राजा नूरी एवं मुहम्मद शामी उर्फ शमीम खान व्दारा विजेता टीम को नगद राशी एवं शील्ड से सम्मानित किया गया। किंग क्लब के शाहबान खान, हमजा शा, जीशान खान एवं एकता क्लब के रेहान खान, छोटू खान, जुबैर खान का खेल सराहनीय रहा। खेल मे रेफरी आदिल खान, बारिश खान स्कोरिंग बरकत खान एवं लकी शा व्दारा की गई। इस मौके पर बडी़ संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।













