
' '
सुजात खान, हिण्डोरिया। दमोह:- केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर परिषद हिंडोरिया में आयोजित किया गया। जिसमें हटा विधायक उमा देवी खटीक विशेष रूप से शामिल हुई । विकसित भारत संकल्प यात्रा में मंचीय प्रोग्राम में सभी वक्ताओं ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित आम जनता को विस्तार से अवगत कराया । साथ ही कार्यक्रम के समापन पर “हमारा संकल्प विकसित भारत” की सामुहिक शपथ भी ली गई। विधायक उमा देवी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। वतर्मान मे विकसित भारत यात्रा के माध्यम से आम जनता को सरकार की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। उन्होने हिण्डोरिया की लम्बित पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के अलावा हिण्डोरिया को ब्लॉक तहसील का हक वापिस दिलाने, एक्सीलेंस स्कूल खोलने, खेल मैदान निर्माण करने सहित नगर विकास मे भरपूर सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने तहसीलदार श्री चतुर्वेदी, पटवारी की खिचाई करते हुये सभी विभागों के शासकीय अधिकारियो एवं कर्मचारियों से भृष्टाचार मुक्त व्यवस्था एवं सुविधा जनता को उपलब्ध कराने फटकार लगाई। एवं जनशिकायत पर सख्त कार्यवाही का लोगों को विश्वास दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह, लक्ष्मन पटैल, राम सिंह ठेकेदार, बल्कि सिंह, अन्नू राजपूत, गनेश सिंह,हबीब राजा, कालूराम अहिरवार, मुन्ना चौरसिया एवं समस्त नपा पार्षद के अलावा नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, बीएमओ अमित मिश्रा, नपा कर्मी शिवराज सिंह लोधी , बहादुर रहमान, सददू बाबू, सना उर रहमान, रवि चौरसिया, लोकेंद्र परिहार , सुश्री बबली, गोविन्द सेन, राजकुमार चौरसिया, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका, समूह सदस्य तथा स्थानीय अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम में नपा हिण्डोरिया सीएमओ राजेन्द्र खरे की अनुपस्थिति विशेष चर्चा का विषय बनी रही।












