दमोह।एमपी , जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

उक्त घटना तेंदूखेड़ा से पांच किमी दूर सागर जबलपुर मार्ग पर अन्यंत्रित फोर व्हीलर के पलटने के बाद हुई है। दोनों युवक सागर जिले के रहली के निवासी हैं एक युवक का नाम वरुण सोनी और दूसरे युवक का नाम गौरव शुक्ला बताया जा रहा है, दोनों युवक जबलपुर के लिए जा रहे थे रास्ते में हादसा होने के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।













