जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियादो का मामला, स्मार्ट विलेज बनाने चल रही प्रक्रिया, धीमी गति बनी समस्या।
दमोह।एमपी
जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत और उप तहसील मड़ियादो में करीब एक किलो मीटर मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होना हमेसा का रोना बन चुका है, इस समस्या का समाधान करने प्रशासन द्वारा कारवाई भी की गई और छुट पुट अतिक्रमण हटाया भी गया लेकिन अभी भी मार्ग अतिक्रमण मुक्त नहीं हुआ। उक्त अतिक्रमण हटाने की कारवाई को ग्रामीण मुंह देखी कारवाई बता रहे हैं। जो प्रशासन की मनसा पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है।
बिजली के पोल भी बन रहे बाधा
मुख्य मार्ग पर दोनों किनारों पर पूर्ण रूप से अतिक्रम हटाने की जहां अभी कारवाई बाकी हैं तो बिलजी लाइन के पोल भी सड़क किनारे लगे हुए है जो भी जाम का कारण बनते हैं।

ओवर लोड वाहन बनते हैं जाम का कारण
क्षेत्र में रेत और गिट्टी से भरे ओवर लोड वाहन दिन रात फर्राटे भर रहे हैं, उक्त वाहन छतरपुर,पन्ना जिले से आकर मडियादो कस्बे सहित उप तहसील क्षेत्र में आते जाते हैं जो इसी इकलौते तंगहाल मार्ग से निकलते और जाम की स्थिति निर्मित करते हैं। अनेक बार जाम में इमरजेंसी वाहन जैसे एम्बुलेंस पुलिस वाहन भी फस जाते है।













