ना कोई कष्ट, ना कोई रोग जब जीवन में होगा योग

दमोह।एमपी योग संवाद सम्मेलन का आयोजन शासकीय पी.जी. कॉलेज दमोह में मध्य प्रदेश योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष माननीय वेद प्रकाश शर्मा के पावन सानिध्य में मध्य प्रदेश योग आयोग द्वारा गठित जिला योग समिति दमोह के द्वारा आयोजित किया गया।

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

योग संवाद सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे माननीय वेद प्रकाश शर्मा जी के द्वारा सर्व प्रथम मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्जवलित किया गया, जिसमें पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी बहिन डॉक्टर पुष्पांजलि शर्मा, जिला योग समिति के अध्यक्ष श्री दीपक सिंह राजपूत, जिला योग समिति के पदेन सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.के. नेमा, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पतंजलि प्रभारी पंडित कृष्ण कुमार परोहा, जिला योग प्रभारी श्री द्वारका प्रसाद करकरें एवं मातृशक्ति से जिला योग समिति की उपाध्यक्ष वर्षा शुक्ला, श्रीमती सपना मिश्रा, उत्कृष्ट शिक्षा एवं स्वस्थ महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजपूत के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया।
मध्य प्रदेश योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष माननीय वेद प्रकाश शर्मा जी के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि यह मध्य प्रदेश का पहला योग संवाद सम्मेलन है, जो आज दमोह से प्रारंभ किया गया है, आयोग एवं मेरा मानना यही है, कि जब दमोह जिले में अंतिम गांव तक योग समितियां का गठन हो चुका है, तो नियमित योग कक्षा लगाने के लिए एक योग संवाद सम्मेलन करने का मन था, जो आज संपन्न हो रहा है, मेरा मानना है कि प्रत्येक गांव, ब्लॉक एवम् वार्ड में, जब योग की नियमित कक्षा लगेगी, हमारी माताएं भाई-बहन जब योग करेंगे, तो निश्चित रूप से हमारा मन, हमारे विचार, हमारी भावनाएं पवित्र होगी और जिस उद्देश्य को लेकर प्रभु परमात्मा ने हमें धरती पर भेजा है, सही मायने में वह कार्य साकार भी होगा, जो व्यक्ति प्रतिदिन नियमित योग, प्राणायाम, आसन, आहार विहार आदि के माध्यम से अपने दिन की शुरुआत करता है, निश्चित रूप से वह व्यक्ति अपनी सुप्त शक्तियों को जागृत कर लेता है और अपनी तनाव पूर्ण जिंदगी से आगे निकलकर सुख समृद्धि की ओर पहुंच जाता है, योग से व्यक्ति की समस्याओं का समाधान भी उसे अपने आप मिलने लगता है, मेरा मानना है कि आज इस तनाव भरी दुनिया में योग को यदि हर व्यक्ति अपनाए तो निश्चित रूप से अस्पतालों एवं एलोपैथी दवाइयां पर आधारित निर्भरता को कम किया जा सकता है एवं बड़ी से बड़ी असाध्य बीमारी को आने से रोका जा सकता है और जो बीमारियां आ गई है, उन्हें नियमित योग, प्राणायाम, आसन, आहार विहार आदि क्रियाएं करके गायब किया जा सकता है, पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी बहिन डॉक्टर पुष्पांजलि शर्मा ने सभी ब्लॉक, ग्राम एवं वार्ड समितियां से आए, पदाधिकारी, सदस्य लोगों को प्रेरणा दी की प्रतिदिन योग को अपनाने के लिए अपने ग्राम में 1 घंटे नियमित योग की कक्षा लगाए, जिन भी ग्रामीण भाइयों बहनों को योग प्रशिक्षण की आवश्यकता है, उन्हें जिला और ब्लॉक स्तर पर एवं वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से प्रशिक्षित करने की हमारी योजना जारी है, जिला योग समिति के अध्यक्ष श्री दीपक सिंह राजपूत, योगी ने बताया कि दमोह जिले में हमारी 1265 ग्रामों में योग समितियां लगभग बन चुकी है अब केवल मध्य प्रदेश योग आयोग पोर्टल पर दर्ज होनी है जो लगभग 10 दिन के अंदर पूर्ण हो जाएगी, इसके बाद दूसरे चरण में हमारी नियमित कक्षाएं योग की, हर गांव में संचालित होगी एवं मॉनिटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप, जीपीएस ट्रैकिंग फोटो से जिला और ब्लॉक समिति के माध्यम से प्रत्येक 15 दिन में वर्चुअल बैठक की जाएगी, जिला योग प्रभारी श्री द्वारका प्रसाद करकरे ने बताया कि मुख्यमंत्री योग प्रशिक्षण केंद्र का संचालन नियमित योग साधक श्री नीरज जैन, दीपक सिंह राजपूत के द्वारा किया जा रहा है , पंडित कृष्ण कुमार परोहा ने बताया कि दमोह जिले में स्थाई योग भवन एवं हर्बल गार्डन के लिए 8 से 10 एकड़ शासकीय भूमि लेने हेतु प्रस्ताव बनाया गया है, जो कलेक्टर महोदय को समिति के द्वारा सोपा जा रहा है, जिला योग समिति की उपाध्यक्ष वर्षा शुक्ला के द्वारा बताया गया, कि जिन ब्लॉक, वार्ड और ग्राम समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने योग एवं स्थाई कक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें आज माननीय वेद प्रकाश शर्मा जी पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा. जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला योग समिति के सचिव श्री एस. के. नेमा ने बताया कि योग के क्षेत्र में दमोह में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश योग आयोग से प्राप्त सभी दिशा निर्देश का पालन करने हेतु में हमेशा साथ में हूं, योग संवाद सम्मेलन में मुख्य रूप से सभी ब्लॉक, वार्ड एवम् ग्राम योग समिति के अध्यक्ष, ब्लॉक योग प्रभारी, सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर एस. के. नेमा के द्वारा किया गया।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!