दमोह।एमपी

' '
प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार आज पुलिस विभाग द्वारा पुलिस थानों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी क्रम में पुलिस थाना मड़ियादो में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, हटा एसडीओपी नीतेश पटेल मड़ियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने क्षेत्र के लोगो गणमान्य नागरिकों से कई बिंदुओं पर चर्चा की एसडीओपी पटेल ने ग्रामीणों,व्यापारियों से सायबर क्राइम से बचने के तरीके और सावधानियां बताई,मैरिज गार्डनों में गलत पार्किंग और हर्ष फायर नही करने की भी लोगो से अपील की,लोगो से यातायात नियम पालन, व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घोघरा, निवास,मलवारा,पाली,काईखेड़ा,मादो सहित कई ग्राम पंचायतों के सरपंच और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।












