हटा,दमोह(एमपी) जिले के बटियागढ़ में लोकायुक्त सागर द्वारा एक सब इंजीनियर को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्राप्त जानकारी अनुसार सब इंजीनियर सीताराम कोरी द्वारा मनरेगा योजना के कार्यों का मूल्यांकन करने के एवज में पंचायत सचिव जित्तू ठाकुर से रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत सचिव द्वारा की गई थी। आरोपी सब इंजीनियर जनपद पंचायत बटियागढ़ में पदस्थ हैं।
सब इंजीनियर द्वारा ग्राम पंचायत केथोरा सचिव, सरपंच से 90000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। सोमवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग सब इंजीनियर जब जनपद पंचायत कार्यालय आए तो सरपंच द्वारा पहली किस्त सब इंजीनियर को दी उसी दौरान लोकायुक्त द्वारा सब इंजीनियर सीताराम कोरी को रंगे हाथ पकड़ा और कारवाई की गई।













