दमोह।एमपी जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिस्नाखेड़ी तिराहा के समीप बाइक सवार युवक रुक जाना नहीं परीक्षा में शामिल करने के लिए बहन को लेकर दमोह रहा था।
' '
जहां बाइक सवार शिवम पिता लखन चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी जबेरा कक्षा 12 वीं की बहन मोहिनी पिता राजेश चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी पौड़ी को दमोह परीक्षा में शामिल कराने के लिए आ रहा था, जहां बिस्नाखेबी के समीप एक ट्रक की साइड से टक्कर लग जाने पर युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं कक्षा 12 वीं की छात्रा का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है। मौके पर 108 पहुंची थी जो दोनों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर आई थी, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। इधर दमोह कलेक्टर श्री कोचर को भी इस हादसे की खबर लगते तत्काल सिविल सर्जन सहित,अधिकारियों को छात्र के बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया।












