दमोह,एमपी

नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार चौकी का मामला

जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के परस्वाहा गांव में आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कुल्हाड़ियां और लाठियां चलने से दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। झगड़े में एक पक्ष के माता-पिता और पुत्र को इलाज के लिए  जिला अस्पताल लाया गया, तो दूसरे पक्ष का इलाज नोहटा में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी बनवार मनीष यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष में हल्की बहू उम्र 35, शिवशंकर उम्र 40 और पुत्र अर्जुन यादव उम्र 23 वर्ष निवासी परस्वाहा घायल हो जाने पर  दमोह अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है।  वहीं नोहटा अस्पताल में श्याम सुंदर और हरिशंकर यादव का इलाज भी जारी है। पुलिस मामले की जांच कर कारवाई की बात कह रही है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!