दमोह।एमपी

बारिश का मौसम शुरू हो रहा है, कहीं कहीं प्री मानसून बारिश की आमद भी हो गई है। जिसके बाद विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं ने अपने बिलों (घरों) से निकल कर सुरक्षित स्थानों में जाना शुरू कर दिया है, इन जीव जंतुओं में सांप,बिच्छू जैसे खतरनाक जीव भी मौजूद है, जिनके काटने से हर साल दर्जनों मौतें होने की खबरें सामने आती हैं।

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

हाल ही में शनिवार रविवार की देर रात एक मासूम की बिच्छू के डंक लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 वर्ष की मासूम हेमलता पिता गुलजार लोधी निवासी बिलाई थाना हिंडोरिया को बिच्छू का डंक लगने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया था, जिसका इलाज जिला अस्पताल में  चल रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ हालत बिगड़ने के बाद बच्ची की मौत हो गई । हालाकि ड्यूटी रत डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी, नर्स स्टाफ और वार्ड बॉय ने बच्ची को बचाने काफी प्रयास किया पर असफल रहे।
सावधानी में ही सुरक्षा
बरसात के मौसम में रात्रि में अधिक सावधान रहें, नंगे पांव घर से बाहर नहीं निकले । घर के अंदर कहीं होल हो तो उन्हें बंद कर दें, अंधेरे में किसी वस्तु को उठाना है, तो हांथ न डाले। जमीन की अपेक्षा पलंग पर सोने का प्रयास करें। रात्रि का भोजन साम को ही बना कर कर ले, क्यों की साम के समय विभिन्न कीड़े निकल कर भोजन में गिरते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानि कारक हो सकते हैं।
घबराएं नहीं यह करे उपाय
अगर किसी को सांप बिच्छू काट लें तो घबराएं नहीं, अधिकांस सांप जहरीले नहीं होते। अगर सांप द्वारा आपकी उगली या पैर के पंजे में काटा है तो सबसे पहले पैर के ऊपर घुटने के नीचे काटे वाले स्थान से ऊपर किसी कपड़े से अच्छी तरह बांध ले ताकि ज़हर शरीर के ऊपर न पहुंच पाएं इसी तरह हांथ पर कर सकते हैं। सांप या बिच्छू के कटे गए स्थान पर ब्लेड से हल्के हल्के घाव कर ले ताकि वहां से खून निकलने लगे जितना खून निकल जाएगा उतना फायदा होगा। झाड़फूंक के चक्कर में बिल्कुल न उलझे सीधे अस्पताल पहुंचे और इलाज़ कराएं निश्चित अप की जान बच जाएगी।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!