दमोह।एमपी
पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यारमा नदी में डूबे 5
वर्षीय मासूम अज्जू आदिवासी का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया, नदी में नहाने के दौरान बच्चा पानी में डूब गया था। जिसकी तलाश की गई और शव नहीं मिला जिसके बाद एसडीआरएफ टीम ने आज पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन कर तलाश किया और सफलता प्राप्त कर शव बरामद किया।
पटेरा पुलिस द्वारा बच्चे का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की है और मार्ग कायम कर जांच में लिया है।













