हटा।दमोह एमपी
जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत
चौरईया में चौरईया जटाशंकर मुख्य मार्ग से झरयार की और जाने वाले मार्ग में बारिश के कारण कटाव हो जाने से करीब आधा दर्जन परिवार आवागमन करने परेशान हो रहे हैं।
उक्त मार्ग बीते वर्ष निर्माण कराया गया था।स्थानीय प्रमोद यादव ने बताया मार्ग निर्माण के दौरान तकनीकी तौर पर अनदेखी की गई जिस स्थान से सड़क पर कटाव हुआ है वहां एक पुलिया निमार्ण की गई होती तो सड़क नहीं कटती पर ऐसा नहीं हुआ जिसका खामयाजा यहां रहने वाले आधा दर्जन परिवार झेल रहे हैं।
उक्त ग्रोवल मार्ग मुरम मिट्टी से बीते साल निर्माण कराया गया था।
यहां के पंचायत सचिव स्वदेश त्रिपाठी की माने तो उक्त निर्माण कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर नहीं हुआ है न ही मुझे इसकी जानकारी है।













