दमोह।एमपी
बटियागढ़ ब्लॉक के हरदू टोला के जंगल में गौवंश से भरा कंटेनर ट्रक पकड़ा गया भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों और हिंदू संगठन सदस्यों ने गौवंश की तस्करी की सूचना पर देर रात मौके पर पंहुचकर कंटेनर ट्रक को पकड़ा। गौ तस्कर रात के अंधेरे में मौके से भाग निकले।
बताया जा रहा कंटेनर ट्रक क्रमांक टीएस 08 यू बी 1829 में करीब एक सेकड़ा गौवंश भरे हुए थे,भगवती मानव कल्याण संगठन और सुरभि गौ सेवा समिति सदस्यों ने मुक्त करते हुए घटना की सूचना रजपुरा थाना पुलिस को दी सूचना पर रजपुरा थाना पुलिस और मडियादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा कंटेनर ट्रक में 100 की संख्या में गौवंश भरे हुए थे जिनमें से
करीब 62 से 65 नग मवेशियों को मौके पर गौसेवकों द्वारा गौशाला ले जाया गया वहीं गौ वंश तस्करी कर रहे पांच नामजद आरोपियों सहित करीब 10 से 12 आरोपी रात के अंधेरे में जंगल मे भाग निकले,पुलिस मामले की जांच कर रही है,नामजद सहित अज्ञात आरोपियों पर कार्यवाही का आश्वासन पुलिस ने दिया है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!