थाना प्रभारी ने दिया जागरूकता सन्देश
दमोह _ हटा : मडियादो।शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मडियादो में आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,ग्राम पंचायत सरपंच राधारानी, जनपद उपाध्यक्ष हटा राजकुमारी छिरोलया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक जैन,डॉ रामगोपाल सोनी के मुख्य आतिथ्य में कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए गए बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कलाकार देवी अग्रवाल द्वारा मंच से विभिन्न देशभक्ति और सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति दी गई गीतों के माध्यम से कई शासन की कई योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे मडियादो थाना प्रभारी बृजेश पांडे द्वारा जागरूकता संदेश के माध्यम से लोगों को बताया गया कि आप सभी पुलिस की मदद कर समाज मे अपराध रोकने मदद करे,नशे से दूर रहे और वर्तमान में सबसे ज्यादा सायबर अपराध बढ़ रहें हैं, ऐसे में सतर्क रहे किसी भी फोन कॉल पर अपना आवश्यक डाटा शेयर न करें, न ही किसी को जानकारी दे,सायबर अपराधी आपसे बैंक कर्मी या लॉटरी का झांसा देकर प्रलोभन देंगे लेकिन ऐसे प्रलोभनों से बचें और सावधान रहें ताकि आपकी जमा पूंजी सुरक्षित रहे।
सचिव संतोष पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।













