दमोह एमपी। मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकपुरा गांव में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात्रि अज्ञात। चोर पत्थर के बने कच्चे मकान की दिवाल को तोड़ कर करीब 40 बकरियां निकाल कर ले गए चोरी की जानकारी बकरी मालिक पप्पू यादव को बुधवार सुबह लगी जब वह बकरियों वाले कच्चे मकान में पहुचा तो देखा कि पीछे से दीवार टूटी हुई थी और बकरियां नहीं थी । जिसके बाद उसने आसपास पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा ।

पीड़ित द्वारा मामले की पुलिस को दी है। शिकायत के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की मामला दर्ज कर चोरो की तलाश की जा रही है।













