दमोह।एमपी मगरोन थाना क्षेत्र की फतेहपुर चौकी अंतर्गत खमरिया गांव में आज सुबह छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र पटेल ने भरमार बंदूक से अपने बड़े भाई पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल हटा लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भाइयों के बीच घरेलू विवाद के चलते यह घटना घटित हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है














