दमोह। हटा नगर में तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई। सिविल अस्पताल के पास तेंदुए के हमले में शरद पिता कन्हैया अग्रवाल घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ अस्पताल के आसपास कई मिनट तक दिखाई देता रहा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग तेंदुए को देखने सड़कों पर उतर आए, जो बेहद जोखिमभरा साबित हो सकता था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की खोज में जुटी है और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।













