मड़ियादो(दमोह)–चौरईया रोड पर लमती घाटी की ढलान पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो ले जाया गया। यहाँ उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा रेफर कर दिया।मृतक व घायलों की पहचान हादसे में मारे गए मजदूर की पहचान कमल आदिवासी, निवासी मड़देवरा (थाना बक्सवाहा, जिला छतरपुर) के रूप में हुई है।
ये सभी मजदूर ट्रक में ईंट लोड कर मड़देवरा से आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई थी। नियंत्रण खोने के बाद वाहन लगभग 15 फीट नीचे जा गिरा और पलट गया। हादसे की वजह से ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस जांच जारी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।













