बाघ शिकार मामले में आरोपी के घर पँहुची किशनगढ़ वनपरिक्षेञ टीम , बड़ी मात्रा में अवैध सागौन जब्त 

छतरपुर -पन्नाकिशनगढ़ वनपरिक्षेञ के बसुधा वीट में करंट से बाघ के शिकार मामले में आरोपी को पकड़ने गई वन अमले की टीम ने  बड़ी मात्रा में अवैध रूप से सागौन की सिल्लियां, लकड़ी बरामद की है, वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद केन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वनकर्मियों ने आरोपी बिहारी आदिवासी के घर के पास बाड़े से करीब 38 नग सागौन की सिल्लियां,सहित लकड़ी जब्त की है, जब्त लकड़ी की कीमत 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

वन अमले ने यंहा सागौन के अलावा अन्य इमारती लकड़ियां, जीव के अवशेष हड्डियां भी जब्त की गई है,उक्त हड्डियों अवशेषों के लेब परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा वन विभाग की टीम ने आरोपी के विरुद्ध पीओआर प्रकरण दर्ज किया है।

बताया जा रहा आरोपी बिहारी आदिवासी  अपने दामादों के अवैध निर्माण के लिए उक्त लकड़ियों और सिल्लियां रखे हुए था ताकि केन बेतवा लिंक परियोजना डूब क्षेत्र में आने पर मुआवजा पा सके मुखबिर की सूचना पर बफ़र अमले ने यह कार्यवाही की है।

जिसमें वनपरिक्षेञ अधिकारी अरविंद केन के साथ सहायक परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र गोश,ख़ूबचद्र मरावी,प्रभु सिंह गौंड,माखन लोधी,चंद्रभान ठाकुर,रामशरण दांगी,प्रियांश गुप्ता, प्रहलाद बुंदेला,केलाश अहिरवार ,राय सिंह कुशवाहा सहित सुरक्षा श्रमिको की भूमिका रही।

गौरतलब है कि बाघ शिकार मामले में पन्ना टाइगर रिजर्व किशनगढ़ वन परिक्षेत्र की टीम पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है वहीं शेष आरोपियों की तलाश में लगातार डाग स्क्वायड की टीमों के साथ वन अमला जुटा हुआ है

 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!