बफरक्षेत्र से पत्थर चोरी मामले में टैक्टर ट्राली जब्त
दमोह / पन्ना . पन्ना टाइगर रिजर्व के वनपरिक्षेत्र मडियादो में बफर क्षेत्र से पत्थर चोरी मामले में एक टैक्टर ट्राली को वन अमले ने पकड़ा है।
बताया जा रहा हे ग्राम पंचायत बछामा के मदनपुरा, श्यामर सिंगी व उदयपुरा गांव के स्कूलों में बन रही बाउंड्रीबाल में वफरक्षेत्र के जंगलो से चोरी के पत्थरो का उपयोग किया जा रहा था।

जब्त हुआ ट्रेक्टर ट्राली किसी भाजपा नेता का बताया जा रहा है, निर्माण एजेंसी द्वारा वफरक्षेत्र की नारायणपुरा बीट में बनी वन विभाग की खखरी का पत्थर उठा कर स्कूल में निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई में वन परीक्षेत्र अधिकारी हृदेस हरी भार्गव,ऋषि पटेरिया ,संतोष सेन ,,रामगोपाल अहिरवार आदि वन अमले की भूमिका रही।
वन परिक्षेत्र अधिकारी एच एच भार्गव ने बताया जंगल से पत्थर चोरी के मामले में ट्रैक्टर को जब्त किया है ट्रैक्टर का चेचिस नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर अभी आ प्राप्त है जिसकी जांच की जा रही है जांच के बाद बता पाएंगे ट्रैक्टर का मालिक कौन है हालांकि ट्रैक्टर चालक को अभी पूछताछ के लिए बिठाया है ट्रैक्टर को कार्यालय में खड़ा कर दिया है जांच जारी है ।













