हटा: नगर का गौरवशाली आयोजन बुन्‍देली मेला २०२३ का शुभारंभ १६ फरवरी २०२३ को देवस्‍थली देवश्री गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में सुबह से हो जायेगा, प्रातः ७ बजे नगर के युवाओं के साथ हर वर्ग के लोग मैराथन दौड में भाग लेगें, यह मैराथन दौड बुन्‍देली संस्‍कृति, परम्‍परा, विरासत को बचाने के साथ साथ साम्‍प्रदायिक सदभावना का संदेश भी देगी, दौड आयोजन स्‍थल से प्रारंभ होगी, इसी के साथ प्रारंभ होगें विविध बुन्‍देली खेल जिसमें चम्‍मच गदबद, कुर्सी गदबद प्रमुख है, दोपहर में बुन्‍देली वेशभूषा पर आधारित हमाओ नाती, हामई नातिन शिशु वर्ग का आयोजन होगा, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी, व्‍यंजन मेला में दुफारी एवं ब्‍यारी के व्‍यंजन सजाये जायेगें,

मंचीय कार्यक्रम दोपहर से प्रारंभ हो जायेगें जिसकी शुरूआत राधाकृष्‍ण की समैया से होगी, गोधूलि बेला में बुन्‍देली ध्‍वज का फहराया जायेगा, शंखवादन, ज्ञान ज्‍योति प्रज्‍जवलित की जायेगा, मंचीय कार्यक्रम के मुख्‍यअतिथि के रूप में बुन्‍देली राई को विश्‍व के अनेक मंचों पर पहुंचाने वाले एवं पदमभूषण से सम्‍मानित पं. राम सहाय पांडे रहेगें, आमंत्रत टीम के द्वारा प्रथम दिवस के सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुती भी दी जायेगी,
नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आमजन से अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की गई ह ।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!