IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

विनोद कुमार जैन

IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

बक्सवाहा (छतरपुर) शासन द्वारा गरीब तबके के लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं चलाई जा रही हैं बही लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत जैसी योजना पूरे देश में चल रही है जिससे इलाज के अभाव में किसी को अपनी जान जोखिम में ना डालनी पड़े

हाल ही में बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाली रानी रैकवार ने 15 दिन पूर्व बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को जन्म दिया था जन्म उपरांत देखा गया कि बच्चे के सिर में ट्यूमर की शिकायत डॉक्टर द्वारा बताई गई बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल दमोह रिफर किया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने बीमारी को गंभीर बताते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए परिजनों को भोपाल एम्स में इलाज कराने की सलाह दी साथ ही परिजनों द्वारा पूछने पर डॉक्टर ने बताया की बच्चे को ट्यूमर की शिकायत है जिसमें एक बड़ा ऑपरेशन कराने की बात करते हुए ऑपरेशन में लगभग सात से आठ लाख रुपए का खर्च भी बताया है।

Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
previous arrow
next arrow

आपको बता दें पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है परिवार के लोग नगर में घर घर जाकर बर्तन साफ कर परिवार का गुजारा करते हैं ऐसे में परिजन इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है साथ ही रानी रैकवार के तीन और बच्चे भी हैं जिनमें से एक बच्ची की उम्र लगभग साढ़े पांच वर्ष है जिसके दिल में सुराख है जिसका भी ऑपरेशन अभी हाल ही में होना था अब ऐसे में परिजन शासन से मदद की गुहार कर रहे है जिससे वो अपने नवजात शिशु की जान बचा सके

वही बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ ललित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का जन्म 28 फरवरी को हुआ था जन्म के उपरांत बच्चे के स्वास्थ्य का जायजा लिया गया जिसमें ट्यूमर की शिकायत को देखते हुए उसको जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था वहां पर भी डॉक्टरों ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम द्वारा ऑपरेशन किए जाने की बात कही है बच्चे को जो ट्यूमर है इसमें दिमाग की नसें और कुछ हिस्सा ट्यूमर में है जिससे कि इसका ऑपरेशन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है इसलिए डॉ ललित उपाध्याय ने लोगों से मदद करने की अपील भी की वही स्वयं के द्वारा हर संभव प्रयास करने की बात कही है साथ ही शासन द्वारा सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!