दमोह/ मडिय़ादो-रविवार साम करीब साढ़े सात बजे एक कार चौरईया गांव के समीप घाटी चड़ते समय मोड़ पर अनियंत्रित हो कर करीब दस फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें एक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई कार में सावर दो महिलाए एंव चालक को भी गंभीर चोटे आई है जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मडिय़ादो निवासी किराना व्यवसाई बद्री प्रसाद अग्रवाल उम्र 77 वर्ष परिवार के साथ छतरपुर से मडिय़ादो लौट रहे थे जिनकी हादसे में घटना स्थल पर ही मौत हो गई कार में सवार रमाकांत अग्रवाल 45 अनीता अग्रवाल 40 एंव मायारानी अग्रवाल 70 वर्ष हादसे में घायल हुए है।
' '
घटना की सूचना पुलिस को प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बद्री प्रसाद अग्रवाल गांव के एक प्रतिष्ठत व्यक्ति थे इनकी मौत से कस्बे में गम का माहौल निर्मित हो गया सोमवार मेडीकल परिक्षण के उपरांत मडिय़ादो के मुक्तिधाम में श्री अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी सख्या में लोग सामिल हुए।












