दहसत में घायल और उनका परिवार
यूसुफ पठान मडिय़ादो– (दमोह) थाना क्षेत्र मडिय़ादो में बीते एक माह में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक व्यक्ति कुत्ते के काटने व एक व्यक्ति और एक महिला की वन्यप्राणी के हमले करने के बाद मौत हो गई। खास बात यह है कि उक्त मृतकों को सेड्यूल के मुताबिक रेबीज की बैक्सीन लगाए जाने की स्वास्थ्य विभाग बात कह रहा है।
दहसत में है पीडि़त- बीते 24फरबरी को करीब एक दर्जन ग्रामीणों पर अलग अलग स्थान पर किसी वन्यप्राणी के द्वारा हमला कर घायल किया था जिनका सिविल अस्पताल हटा व जिला अस्पताल तक में इलाज हुआ जिसमें एक व्यक्ति अजुद्दी पटैल निवासी पाठा ने 19 मार्च में इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया तो दूसरी घटना 20मार्च को हो गई जिसमें गौरा बाई निवासी मडिय़ादो दर्रा टोला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जानकारी के अनुसार गौराबाई भी उन बारह व्यक्तियों में सामिल थी जिस पर वन्यप्राणी के द्वारा हमला किया गया था महिला इलाज के बाद ठीक हो गई थी लेकिन दुवारा उसकी तवियत खराब हुई जिसे परिजन हटा अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
इस हादसे के बाद वन्यप्राणी के हमले में हुए अन्य घायल दहसत में है उन सभी के द्वारा सरकारी अस्पताल में इलाज कराया है लेकिन इलाज के बाद दो घायलों की मौत के बाद सभी को चिंता सता रही है और वह अपने जान बचाने कभी डाक्टर से परामर्श ले रहे है तो कभी वन विभाग के आफिस में पहुंच कर वन विभाग से अपनी सुरक्षा के लिए सही जांच करवाने की गुहार लगा रहे हैं।
क्या बेक्सीन है बेअसर- उल्लखनीय है एक और व्यक्ति कलू साहू उम्र 66 वर्र्ष निवासी मडिय़ादो की भी फरबरी में मौत हो गई थी उस व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया था मृतक द्वारा डाक्टर के परामर्श के मुताविक रेबीज के तीन डोज भी लिए थे इसके बाद भी उक्त व्यक्ति की जान चली गई जिससे सभी घायलों में रेबीज बीक्सीन लेने के बाद भी अपनी जान की चिंता सता रही है।
इनका कहना है- वन्यजीव के हमले में एक वृद्ध और एक महिला की इलाज के बाद मौत हुई है अभी हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है कि इनको रेबीज के कितने डोज दिए थे और क्या उपचार हुआ है विभाग के द्वारा परिजनों की नियामानुसार मदद की जाएगी।
एचएच भार्गव वन परिक्षेत्र अधिकारी मडिय़ादो बफर
कलू साहू को मडिय़ादो अस्पताल में सेड्यूल के मुताबिक रेबीज की तीन डोज दी गई थी इसके बाद भी उसकी मौत हुई है वन्यजीव के हमले में हुए घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में हुआ है उनको क्या हुआ हम हटा से जानकारी लेना पड़ेगी इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके है जिनकी रेबीज का डोज लेने के बाद भी मौत हुई है।
डॉ केसी आर्या स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मडिय़ादो












