थाना प्रभारी ने चौपल लगा कर समस्या का किया निराकरण
दमोह ( एमपी)
मडिय़ादो- थानातर्गत शिवपुर ग्राम पंचायत के रमपुरा में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे है,यहां गांव में एक हैंडपंप है जो पीने लायक पानी नहीं दे रहा जिससे चलते यहां के ग्रामीण इधर-उधर पानी के लिए भटक रहे हैं।

यहां समीप ही एक बोरवेल है जिसे 2005 में सासन के द्वारा खनन कराया गया था जिस पर बीते कुछ वर्षों से एक व्यक्ति कब्जा किए हुए है यहां के लोगों का कहना है यदि उस बोर में मोटर पंप लग जाए और बोरबोल सार्वजनिक हो जाए तो हमारी पानी की समस्या का हल हो जाएगा जिसके लिए ग्रामीण अपने स्तर से प्रयास भी कर चुके परंतु राजनैतिक सरक्षण के चलते वह नाकाम हो चुके हैं।
पुलिस से कि शिकायत- जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के द्वारा मामले की शिकायत थाना मडिय़ादो में की इसके बाद थाना प्रभारी ब्रजेंद्र पान्डेय ने मौका स्थल का निरीक्षण कर दोनो पक्षों के बीच बैठ कर बोरबेल से ग्रामीणों को पानी भरने की बात कही उन्होंने बताया शिकायत पर दोनो पक्षों के बीच सुलह करा निराकरण कराया है अब किसी को पानी भरने में समस्या नहीं आएगी ।













