
हटा (दमोह) मंगलवार हटा नगर के समीप से निकली सुनार नामक नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अनीश खान पिता जलील खान उम्र 33 वर्ष निवासी आजाद वार्ड के रूप में हुई है। शव के मुंह में खून के निसान मिले है, व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या की है या मौत का कारण कुछ और है इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की मोजूदगी में शव को नदी से बाहर निकाल कर पंचनामा आदि कारवाई की तथा शव को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा ।मृतक के कपड़े ना पर मिले एवं शव सूरई घाट पर मिला है।












