यूसुफ पठान दमोह एमपी प्लस न्यूज नेटवर्क

थाना रजपुरा में घटित लूट, अपहरण एवं बलात्कार की घटना निकली झूठी

दमोह विदित है कि थाना रजपुरा में दिनाँक 03.04.2023 की घटना बताते हुये श्रीमती रेखा कुशवाहा द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख करायी जाकर अपने कथनों में उसके द्वारा बताया गया कि वह दिनाँक 03.04.23 को अपने भाई राहुल कुशवाहा के साथ मोटरसाइकिल से छतरपुर से दिन में 02 बजे अपने गाँव भिलौनी के लिये रवाना हुई थी। इस तथ्य की पुष्टि करने के लिये जिस स्थान पर रेखा छतरपुर में किराये से रहती थी, वहाँ के पड़ोसियों से पूछताछ कर कथन लेख किये गये एवं उसके मोबाइल नंबर 7803047853 की सी.डी. आर. प्राप्त की गई, जिसमें पाया गया कि रेखा कुशवाहा दिनाँक 30.03.2023 को छतरपुर से नीरज कुशवाहा के साथ मोटरसाइकिल से चली गई थी, यानि कि यह एफ.आई.आर तथ्य फरियादिया रेखाबाई ने झूठ लेख कराया था।फरियादिया द्वारा यह भी लेख कराया गया था कि उसका मोबाइल सेट जिसमें मोबाइल नंबर 7223067391 की सिम डली थी, को अज्ञात आरोपियों द्वारा लूट लिया गया बताया। जब उक्त मोबाइल नंबर की सी.डी.आर. प्राप्त की गई तो यह पाया गया कि उक्त मोबाइल नंबर की सिम पीड़िता के पिता भगवत काछी के नाम पर है, जो विगत 01 वर्ष से उपयोग में नहीं है, जो अस्तित्व में नहीं है वह लूट लिया गया। फरियादिया द्वारा यह तथ्य भी अपनी एफ.आई.आर., धारा 161 जा.फौ. एवं धारा 164 जा. फौ. के कथनों में झूठा लेख कराया था।
फरियादिया रेखाबाई ने अपने 164 जा.फौ. के कथनों में बताया था कि रामेश्वर कुशवाहा एवं रामकली कुशवाहा ने उसे पकड़ा था एवं जगदंबा कुशवाहा ने उसके साथ बलात्कार किया एवं उसके भाई राहुल कुशवाहा के साथ मारपीट की। इस तथ्य की पुष्टि के लिये जगदम्बा कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा एवं रामकली बाई के मोबाइल नंबरों की सी.डी. आर. प्राप्त की गई। सी.डी.आर. के परीक्षण पर पाया गया कि दिनाँक 03.04.23 को जगदम्बा कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा एवं रामकली की लोकेशन घटना स्थल पर नहीं थी। जगदम्बा कुशवाहा की लोकेशन जम्मू कशमीर व रामेश्वर कुशवाहा व रामकली कुशवाहा की लोकेशन ग्राम विक्रमपुरा थाना गुलगंज में पायी गई। स्पष्ट है कि फरियादिया द्वारा धारा 164 जा.फौ. के कथनों में भी झूठे तथ्य लेख कराये हैं।
फरियादिया रेखाबाई एवं नीरज कुशवाहा के मोबाइल नंबरों की सी.डी. आर. को ट्रेक करने पर पाया गया कि दिनांक 30.03.23 को दोनों छतरपुर से बाया गुलगंज, दरगुवां तिराहा, रजपुरा, फतेहपुर होते हुए ग्राम भिलौनी पहुँचे। दिनाँक 30.03.23 से ही घटना दिनाँक 03.04.23 तक ग्राम भिलौनी में रही है, अर्थात पीड़िता दिनाँक समय घटना को घटना स्थल पर थी ही नहीं फरियादी रेखाबाई, भाई राहुल कुशवाहा एवं नीरज कुशवाहा (अधिवक्ता) की लोकेशन जानने के लिये ग्राम भिलौनी में स्थित फरियादिया के मकान के आसपास रहने वाले स्वतंत्र साक्षियों के कथनों के आधार पर दिनाँक घटना को यह सभी ग्राम भिलौनी में ही थे।थाना रजपुरा भवन में लगा सी.सी.टी.व्ही. कैमरा, जिस रास्ते से घटनास्थल पर फरियादिया जाना बताती थी, उस रास्ते को कवर करता है, सी.सी.टी.व्ही. फुटेज में भी फरियादिया का अपने भाई के साथ जाना नहीं पाया गया।

 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!