अवैध पत्थर परिवहन करते ट्रक जब्त,मड़ियादो पुलिस की कार्यवाही।

दमोह(एमपी)
बुधवार सुबह मडियादो पुलिस ने एक ट्रक को पत्थर परिवहन करने के दौरान जब्त किया है, उक्त ट्रक चालक के पास किसी प्रकार से पत्थर परिवहन की वैध दस्तावेज नहीं मिले। बताया जा रहा पन्ना जिले के मोहन्द्रा क्षेत्र से खूंटा पत्थर भरकर ट्रक क्रमांक mp07 ga 2317 मड़ियादो की ओर आया था,पुलिस ने खड़े ट्रक में जब परिवहन सम्बंधित रॉयल्टी के लिए पूछताछ की तो ट्रक चालक मौके से भाग निकला,उसके बाद ट्रक को पुलिस थाना लाया गया ट्रक में करीब 1 लाख कीमत का खूंटा पत्थर लोड था
विभिन्न्न धाराओ के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर मामले की जांच जारी रखी है।
उल्लेखनीय है की मड़ियादो क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेत,गिट्टी सहित पत्थर पन्ना छतरपुर जिले से आते है जो मड़ियादो, हिनौता, गेसावाद सहित हटा में खप रहे हैं। खनिज विभाग की उदासीनता के कारण उक्त वाहन अधिकांस बिना बेध दस्तावेज के होते है।













