दमोह : मड़ियादो में आज से सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा श्री 1008 श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान एवम विश्व शांति महायज्ञ आयोजन की शुरुआत आज 22 अप्रेल से शुरू हो गई, आयोजन के क्रम में शनिवार सुबह गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, गाजे बाजे के साथ महावीर स्वामी के जयकारे के साथ धूमधाम से निकली, कलश यात्रा जानकी रमण प्रांगड़ कार्यक्रम स्थल पँहुची जँहा ध्वजारोहण के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए













