बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए विप्र समुदाय के लोग

दमोह मड़ियादो /भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर मड़ियादो में आज भगवान परशुराम जी जयंती धूमधाम से मनाई गई परशुराम जी जयंती आयोजन क्रम में आज स्थानीय श्री धनुषधारी जी सरकार मन्दिर में
भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन आदि के बाद विधि विधान से ,देव मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ।
उसके बाद गाजे बाजे के साथ मड़ियादो बस्ती के मुख्य मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गईं

डीजे और गाजे बाजे के साथ बड़ी संख्या में विप्र बन्धुओ ने शामिल होकर भगवान परशुराम जी के जय घोष करते हुए उत्सव मनाया जगह जगह शोभयात्रा का स्वागत हुआ,पण्डित अशोक तिवारी द्वारा भगवान परशुराम जी का पात्र अभिनय किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस शोभा यात्रा में मड़ियादो ,बर्धा,पाली,पाठा, मुहरई आदि ग्रामों के लोग शामिल हुए

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!