मैंन आफ दा मैंच का खिताब सोहेब को मिला

दमोह।हिण्डोरिया:- चण्डी क्रिकेट क्लब बलारपुर के तत्वाधान में टंकी के पास वाले मैदान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में हिंडोरिया क्रिकेट टीम ने सलैया की टीम को संघर्ष से पूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में 3 रनों द से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। जहां फाइनल में हिंडोरिया टीम का मुकाबला प्रतियोगिता की आयोजआयोजक बलारपुर टीम से होगा।
कप्तानगंज हिंडोरिया क्रिकेट टीम के कप्तान सोहेब खान ने ताज जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 102 रन बनाए जिसमें अजय ने 25 रन, प्रमोद ने 20 रन, मोनू ने 17 , सोहेब 15 रन, सलामत पठान 16 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। जवाब में सलैया की टीम संघर्षपूर्ण मुकाबला करते हुए 98 रनों के योग पर आल आउट हो गई। हिण्डोरिया की ओर से रवि ने 3, इकबाल, सतीष, पप्पू ने 2-2 एवं बारिश खान ने एक विकेट लिया। मैंच मे उदय के व्दारा पकड़ा गया कैच बहुत काबिले तारीफ रहा। मैंच मे राजेन्द्र यादव, जितेंद्र यादव, दान सिंह , खन्ना यादव, जाबिर रमजान, भूरे, मुबीन, बडडू, सुल्तान , जीशान आदि की उपस्थिति एवं भूमिका सराहनीय रही। हिंडोरिया की किसी क्रिकेट टीम के पिछले 3 साल बाद फाइनल में पहुंचने पर नगर वासियों एवं खेल प्रेमियों ने भारी हर्ष व्यक्त किया है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!