तमिलनाडु का राजकीय फूल ग्लोरियोसा सुपरबा यहां का चिकचिक
यूसुफ पठान दमोह। इन दिनों जंगलों और खेत की बागड़ में लाल,पीले रंग वाली पंखड़ियों के फूल बहुत ही आकर्षक दिखाई दे रहे हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में किच किच नाम से ग्रामीण जानते है। इस फूल के बारे में किदवंती है कि किच किच फूल को किसी के घर पर डाल दिया जाय तो उस परिवार में कलह शुरू हो जाती है अगर परोस में दो परिवारों के घरों पर फूल को डाल दिया जाय तो दोनों परिवारों में विवाद बन जाता है ऐसा आज भी गावों में इस फूल के बारे में मान्यता है।

हालाकि इस में सच्चाई जितनी भी हो पर फूल देखने में बहुत ही सुंदर प्रतीत होता है। लाल ओर हल्के पीले रंग की पंखुड़ियों फूल की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
जहरीला होता है इसका फल,फूल: इस पौधे के पत्ते,फल फूल को विषाक्त बताया गया है हालांकि इसमें औषधीय गुड़ भी है इस के पत्तों के काढ़े से सूजन,घाव में फायदा होता हैं विषाक्त होने के कारण सिर के जू भी समाप्त हो जाते हैं।
गावों में इस पौधे को भले की किच किच नाम से जाना जाता हो,पर वानस्पतिक नाम ग्लोरियोसा सुपरबा लिली नाम दिया गया है उक्त पौधा भारत के तमिलनाडु राज्य का राजकीय फूल है।













