दमोह।मड़ियादो। वर्ष 1996 से संचालित मड़ियादो बोर्ड परीक्षा केंद्र को काईखेड़ा में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव निरस्त होने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परीक्षा केंद्र को पूर्ववत रखने की मुहिम में जुड़े जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन ने मंच से सम्मानित किया।
आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य रवि दुबे और स्कूल स्टाफ ने सभी सहयोगियों को पुष्प एवं श्रीफल के साथ सम्मानित कर आभार जताया। इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के साथ परीक्षा केंद्र की सुविधाओं को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।
इनकी सराहनीय रही भूमिका
परीक्षा केंद्र को यथावत रखने में विधायक हटा उमा देवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह गौरव पटेल, जिला उपाध्यक्ष दमोह प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मड़ियादो अभिषेक जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चौधरी, जनपद उपाध्यक्ष हटा प्रतिनिधि अनमोल छिरोलिया, अंकित छिरोलिया, देवेंद्र तिवारी, सक्कु कचेरा, शारदा साहू सहित छात्रों के अभिभावक एवं अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।
इन सभी ने ज्ञापन सौंपने से लेकर सक्षम अधिकारियों तक छात्रों की चिंता और मांगें पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।












