मड़ियादो,दमोह । गौमुख सेवा पर्व के तहत ग्रामीणों ने प्लास्टिक और पॉलीथीन एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर ग्रामीणों से अपील की गई कि वे वन क्षेत्र में कचरा न फैलाएँ।
विशेषज्ञों ने बताया कि प्लास्टिक वन्यजीवों के लिए बड़ा खतरा है। इसके सेवन या उसमें फँसने से उनकी मौत तक हो सकती है। साथ ही पॉलीथीन पर्यावरण को दूषित कर प्राकृतिक आवास और भोजन स्रोत को भी नुकसान पहुँचाती है।
ग्रामीणों को कपड़े के थैलों के उपयोग और सड़कों पर प्लास्टिक कचरा न फैलाने की सलाह दी गई।













