बर्बादी : जहां पानी ही नहीं वहां बना दिया घाट

बर्बादी : सरकारी धन राशि की बर्बादी, मानेगा के पैसा का दुरूपयोग  

दमोहग्राम पंचायत मडिय़ादो में पंचायत के द्वारा मनरेगा योजना से मंदिर के पीछे लाखों रूपए खर्च कर घाट निर्माण कराया है खास बात यह है जिस स्थान पर घाट निर्माण हुआ है वहां इस समय पानी ही नहीं बचा है । ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में अनावश्यक रूप से  रुपयों की बर्बादी की जा रही है ।  जहां कस्बे के लोगों को जरूरत है वहां ग्राम पंचायत स्तर पर कोई कार्य नहीं हो रहे जिसके चलते ग्रामीण परेशान है।

बर्बादी : जहां पानी ही नहीं वहां बना दिया घाट
'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

यहां नहीं किसी का ध्यान-

स्थानीय निवासी नारायण छिरौल्या का कहना है कि बस स्टेंड पर बीते एक वर्ष से सार्वजनिक शौचालय अपूर्ण पड़ा है हालात इतने खराब है कि मुसाफिरों को निस्तार के लिए चाय पान की दुकानों की ओट में कम चलाना पड़ता है जिसमें खास तौर पर महिलाओं को शर्मिंदगी  का सामना करना पड़ता है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को शर्म नहीं आती।

बर्बादी _सार्वजनिक शौचालय अपूर्ण पड़ा

 

यहां होते है परेशान-

कस्बे में लंबे समय से पटेली मुहल्ला के रहवासी मार्ग निर्माण की मांग कर रहे है यहां तक की मार्ग को लेकर प्रदर्शन तक कर चुके लेकिन कोई हल नहीं निकला दम्मू कुशवाहा का कहना है ग्राम पंचायत स्तर पर कोई भी कार्य ऐसा नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को फायदा हो सडक़ के बिना लोग बारिश में नर्क की तरह जीते है अगर सडक़ निर्माण हो जाए तो करीब पांच सैकड़ा परिवारों को राहत मिलेगी जहां नाला का घाट निर्माण हुआ है वहां बारिश के मौसम में ही पानी रहता है बाकी समय जब पानी ही नहीं होगा तो ऐसे घाट का क्या फायदा ग्राम पंचायत स्तर पर वहीं काम हो रहे है जिसमें निर्माण एजेंसी को जम कर फायदा हो।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!